29 Mar 2024, 19:59:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत जांच मामला: सुशांत के खाते से कटती थी अंकिता के फ्लैट की EMI

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:43AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही ईडी ने बड़ा खुलासा में बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कटती थी। ये फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बुक है। अंकिता लोखंडे का ये फ्लैट मलाड में स्थित है।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। ऐसे में हर दिन इस मामले में एक से एक बड़े और हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं और ये केस भी पेचीदा होता जा रहा है।
 
अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच मांग और न्याय मांगने में परिवार के साथ सबसे आगे हैं। इसके साथ ही अंकिता ने कई टीवी चैनल्स को सुशांत को लेकर इंटरव्यू भी दिए हैं। ऐसे में ये कहीं ज्यादा हैरान कर देने वाला है। बता दें कि सुशांत और अंकिता करीब 6 सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। वहीं सुशांत से ब्रेक अप के बाद जहां अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ मूव ऑन कर चुकी थीं तो वहीं सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे।
 
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने भी मामले में एफआईआर दर्ज की है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। इस एफआईआर को रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »