नई दिल्ली। ऑनलाइन गेम पबजी ने एक ओर लड़के की जान ले ली है। यह खबर आंध्र प्रदेश की है जहां 16 साल के लड़के ने पबजी खेलने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी है। बताया जाता है कि कई दिनों तक गेम खेलने के बाद 16 साल के लड़के की मौत हो गई।
दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे देश में कई महीनों तक लॉकडाउन रहा और अब भी हालात सामान्य नहीं हैं, जिसकी वजह से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान यह लड़का घर पर लगातार पबजी गेम खेलता था। लड़के को इस गेम का इतनी बुरी लत लग गई कि वह खाना खान, पानी पीना तक कई दिनों तक भूल गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।