29 Mar 2024, 17:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फिर सेवा का मौका दिया तो जनता की विकास की और ज्यादा इच्छा होगी पूर्ण : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 12:43AM | Updated Date: Aug 13 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्ष के विकास कार्य को देखने के बाद लोगों के मन में विकास की और इच्छा बढ़ी है, यदि फिर सेवा का मौका दिया तो प्रत्येक बिंदु पर और बारीकी से काम होंगे। कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पथ निर्माण विभाग की 5024 करोड़ रुपये की 217 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 508.98 करोड़ रुपये की गंडक नदी के बंगराघाट पर उच्चस्तरीय पुल तथा राजकीय राजमार्ग-78 बिहटा-सरमेरा के 68.50 किलोमीटर डुमरी सरमेरा खंड का निर्माण प्रमुख हैं। 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को पिछले 15 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में बताना जरूरी है। उसके पूर्व जो कार्य हुए हैं उसके बारे में भी लोगों को बताया जाय। वर्ष 2005 के पूर्व जो भी सड़कें थीं उनकी तस्वीर, उनकी स्थिति लोगों को दिखाएं और वर्ष 2005 के बाद जितने भी पथों, पुलों के उन्नयन और निर्माण के कार्य हुए हैं उनकी तस्वीर भी लोगों को दिखाएं। पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लोगों तक इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का काम करें। 

कुमार ने कहा, ‘‘यह सच है कि पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों को देखने के बाद लोगों के मन में और विकास की इच्छा बढ़ी है, जो कि स्वाभाविक है। हमलोग जो भी घोषणा करते हैं, लोगों को वचन देते हैं, उसे पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करते हैं। हमलोगों को अगर बिहार की जनता फिर से सेवा का मौका देगी तो उन्हें आश्वस्त करते हैं कि हरेक बिंदु पर और बारीकी से कार्य होंगे, लोगों की और ज्यादा विकास की इच्छाएं पूर्ण होंगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »