19 Mar 2024, 16:00:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संजय राउत के आरोपों पर भड़का सुशांत का परिवार, बोले- बंद करो गंदी राजनीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:07PM | Updated Date: Aug 10 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब शिवसेना नेता संजय राउत ने सुशांत सिंह के पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय राउत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता केके सिंह की दूसरी शादी से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह कितनी बार अपने पिता से मिलने के लिए पटना गए थे?
 
संजय राउत ने मुखपत्र सामना में छपे एक लेख में ये दावा किया है। उनका दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता केके सिंह की दूसरी शादी से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह कितनी बार अपने पिता से मिलने के लिए पटना गए थे?' उन्होंने कहा, सुशांत सिंह की मौत के पीछे की सच्चाई बाहर न आ सके इसलिए इसपर राजनीति की गई और मुंबई पुलिस से इस केस को छीन लिया गया। हालांकि केके सिंह के परिवार का इन आरोपों को झूठा बताया है।
 
संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने बिहार सरकार पर भी राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'बिहार दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में राजनीति की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुंबई पुलिस इस मामले की सच्चाई सामने लाने में सक्षम थी।
 
संजय राउत के इस बयान पर सुशांत के मामा आर सी सिंह ने करारा जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा, "सुशांत के पिता ने दो शादियां नहीं की हैं। संजय राउत गलत बोल रहे हैं। सुशांत के मामा आर सी सिंह ने कहा- "संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के इशारे पर गलत बयान दिया है। संजय राउत इस तरह की बात बोलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
ऐसी बात बोलकर किसी की छवि खराब करना क्या अच्छी बात है।" उन्होंने कहा कि बिहार में जो रहते हैं, वो सभी जानते हैं कि सुशांत के पिता ने एक ही विवाह किया था। सुशांत के चाचा डॉ. डीके सिंह ने कहा है कि इस तरह की उल्‍टी-सीधी बातों से पूरे परिवार को ठेस पहुंची है। सुशांत के पिता की कोई दूसरी शादी नहीं हुई है। आप अपनी गंदी राजनीति बंद करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »