20 Apr 2024, 13:00:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना को मात देने वाले 56 फीसदी मरीज चार राज्यों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 1:30PM | Updated Date: Aug 9 2020 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 829,957 मरीज स्वस्थ हुए हैं जो कि देशभर में इस संक्रमण से निजात पाने वालों 56 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अब तक 338,362 मरीज स्वस्थ हुए हैं वहीं तमिलनाडु में 232618 मरीज इस महामारी से उबर गये हैं जबकि आंध्र प्रदेश और दिल्ली से कोरोना के कुल क्रमश: 129,615 और 129,362 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
देशभर में अब तक14,80,884 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 64,399 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 21,53,011 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 861 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,379 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 68.78 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »