19 Apr 2024, 06:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीएसएफ जवानों ने सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 12:14PM | Updated Date: Aug 8 2020 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाड़मेर। राजस्थान में बाड़मेर जिले में भारत पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने आज बताया कि बाखासर थाना  क्षेत्र के बी के डी अग्रिम चौकी के पास कल देर रात करीब एक बजे बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी युवक को तारबंदी की ओर आते देखा। जवानों ने उसे लौटने की चेतावनी दी जिसे उसने अनसुना कर दिया और तारबंदी पार करने का प्रयास करने लगा।
 
इसके बाद जवानों ने गोली चला दी इससे घुसपैठिये की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। इत्तिला मिलने पर सूचना के बाद पुलिस उप अधीक्षक चौहटन अजित सिंह, बाखासर थानाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पाकिस्तान को इसकी सूचना दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में सीमा पार आई नकली नोटों की खेप पकड़ी गयी। उसके बाद से यहां काफी सतर्कता बरती जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »