20 Apr 2024, 03:46:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में 13.78 लाख हुए कोरोना मुक्त, छह लाख से अधिक सक्रिय मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 12:43AM | Updated Date: Aug 8 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले नौ दिनों से कोरोना संक्रमितों की लगातार 50 हजार से अधिक मामले सामने आने के बावजूद इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और अब तक 13.78 लाख इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं तथा अभी छह लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। भारत कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर है और देश में स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 62,538 नए मामलों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों  की संख्या बढ़कर 20,27,075 पर पहुंच गयी। फिलहाल 6,07,384 सक्रिय मामले है तथा अब तक 13,78,105 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो चुके हैं। इसी अवधि में 49,769 मरीजों के पूरी तरह ठीक होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 13,78,105 पर पहुंच गयी। इस दौरान हालांकि 886 संक्रमित मरीजों की जानें भी गयी , जिससे मृतकों का आंकड़ा 41,585 पर पहुंच गया। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में 11,883 की वृद्धि दर्ज की गयी हैं जबकि मृत्यु दर में कमी दर्ज की गयी है और यह अब तक सबसे कम 2.05 प्रतिशत पर पहुंच गयी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »