18 Apr 2024, 22:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी का कोरोना मामलों के 20 लाख पार करने पर सरकार पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 1:14PM | Updated Date: Aug 7 2020 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हो गए है लेकिन स्थिति नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। राहुल गांधी ने व्यंग्यात्मक लहजे में शुक्रवार को सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया - 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार।"
 
इसके साथ ही उन्होंने 17 जुलाई को कोरोना मामलों की 10 अगस्त तक की स्थिति की संभावना को लेकर किया गया ट्वीट भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था, "10,00,000 का आँकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। उन्हीने तभी सुझाव दिया था कि सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »