19 Apr 2024, 09:09:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत केस : बिहार सरकार ने SC में दाखिल किसा हलफनामा, रिया पर लगाए गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 12:16PM | Updated Date: Aug 7 2020 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। इस हलफनामे में बिहार पुलिस ने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया सुशांत को दवाओं की ओवरडोज दिया करती थी।
 
उसने सुशांत की मानसिक बीमारी का फायदा उठाया। इतना ही नहीं बिहार पुलिस ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस द्वारा जांच में किसी तरह का सहयोग न करने के बावजूद उन्होंने कई सबूत जुटाए। गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई थी।
 
इसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची थी , लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें किसी तरह का सहयोग नहीं किया। यहां तक कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं दी गई। इसके साथ ही कई अन्य अहम दस्तावेज भी नहीं दिए थे। इसके बावजूद बिहार पुलिस द्वारा जांच के लिए भेजे गए एक एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन कर दिया गया था।
 
लिहाजा, अब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी , जिसके लिए उन्होंने एक एसआईटी का गठन कर लिया है। इस बीच बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दर्ज कराया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस हलफनामे में बिहार पुलिस ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती की नजर सुशांत सिंह राजपूत के पैसे पर थी। उसने सुशांत की खराब मानसिक स्थिति का फायदा उठाया और उसे दवाओं की ओवरडोज दी।
 
बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामे में साफ कहा कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों का सुशांत के संपर्क में आने का मकसद सिर्फ उनके पैसे हड़पना था। उन्होंने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार कर दी। बिहार पुलिस ने रिया पर सुशांत को अपने घर ले जाकर दवाओं का ओवरडोज देने का भी आरोप लगाया। विदित हो कि बिहार पुलिस अब मुंबई में जांच करने के बाद अब पटना लौट गई है।
 
इस दौरान बिहार पुलिस ने 12 लोगों को बयान दर्ज किए थे। इस सबके अध्ययन के बाद बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने अब तक की अपनी जांच के बारे में बताया है।बहरहाल, इस सबके बीच ईडी ने आज रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि इससे पहले रिया ने सुप्रीम कोर्ट में मामला होने की बात कहते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हो पाने की बात कही थी, लेकिन ईडी ने उनकी मांग को खारिज करते हुए आज ही पेश होने के लिए कहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »