20 Apr 2024, 06:42:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारी बारिश : समुद्र का पानी घरों में घुसा, 46 सालों का रिकॉर्ड टूटा, कारें तैरी और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 12:08AM | Updated Date: Aug 7 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोमवार रात से जारी भारी बारिश की वजह से मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। शहर के ज्यादातर निचले इलाके की सड़कें पानी में डूबी हैं। कोलाबा में बारिश का 46 साल का रिकॉर्ड टूट गया, यहां 24 घंटे में 294 मिमी पानी गिरा। राज्य में एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात हैं और रेड अलर्ट जारी है।

समुद्र से सटे इलाकों में एनडीआरएफ की 5 टीमें लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं। हाई टाइड की वजह से मुंबई के निचले इलाकों में समुद्र का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो मुंबई के कालबादेवी मार्केट का है। इसमें लोग शोर करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को भी इस इलाके में भारी बारिश के बाद सुबह से पानी भरा हुआ है। गुरुवार को हाईटाइड की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक को रोक दिया गया है।

26 जुलाई 2005 की बारिश याद आई : बुधवार को हुई बारिश ने 26 जुलाई 2005 की बरसात की याद दिला दी। 26 जुलाई दोपहर दो बजे शुरू हुई बरसात, अगले दिन 27 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक जारी रही थी। इस दौरान मुंबई में 944 मिलीमीटर पानी बरसा था। इस दिन मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 1100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। गांव के गांव बाढ़ में बह गए और पांच लाख लोग बेघर हो गए थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »