29 Mar 2024, 10:52:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी के ट्वीट पर भड़के लोग, कहा - कल तक करते थे अली-अली, आज हे राम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 3:58PM | Updated Date: Aug 6 2020 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सालों से चले आ रहे रामभक्‍तों के सपनों को पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्‍त को साकार कर दिया। पीएम मोदी ने पांच अगस्‍त को अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी। इससे पहले कांग्रेस ने मंदिर के मुहूर्त पर कई सवाल उठाए थे। पीएम मोदी के द्वारा भूमिपूजन के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस राहुल के इस ट्वीट पर लोग भड़क गए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भगवान राम मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं और वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।
 
उन्होंने कहा, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘राम करुणा हैं। वह कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वह कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।’
 
राहुल गांधी के ट्वीट पर ट्विटर यूजर मनोज अग्रवाल @manoj_indore लिखते हैं, ‘कल तक जो करते थे अली-अली, आज कह रहे है हे राम हे राम। सब के राम, सब के मन में राम।’ जे. वशिष्ठ @jvashistha1612 लिखते हैं, ‘जब पूरा विश्व श्रीराम मय हो गया है, तो तुम कैसे बच सकते हो राहुल जी। अब आपका भवसागर से पार होना सुनिश्चित है।’ विक्रम @Gobhiji3 लिखते हैं, ‘राम किसी पार्टी की बपौती नहीं हैं, वो हम सबके हैं और जो खुद के नेता को राम से बड़ा माने वो सबसे बड़े अधर्मी हैं।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »