20 Apr 2024, 11:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अहमदाबाद में कोविड-19 हॉस्पिटल में लगी आग - 8 कोरोना मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 2:32PM | Updated Date: Aug 6 2020 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। अहमदाबाद के एक कोविड-19 हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में अचानक आग लग गई। आग अस्पताल के आईसीयू में गी जहां कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट की वजह से बताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की। मारे गए सभी मरीज भी कोरोना संक्रमित थे। वहीं, 35 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उधर, मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। 
 
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और स्थानीय मेयर से बात की है। मोदी ने कहा कि अहमदाबाद के हॉस्पिटल में लगी आग की घटना से दुख हुआ। परिजनों के प्रति संवेदनाएं। हादसे में घायल हुए लोग जल्द ठीक हों। मैंने स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और मेयर से बातचीत की है। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।
 
इसके साथ ही आग लगने से जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से 2 लाख रुपए और घायल हुए लोगों में से प्रत्येक को 50,000 की आर्थिक मदद की घोषणा की गई। इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के कोविड-19 हॉस्पिटल में आग की दुखद दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मेरी संवेदना हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »