20 Apr 2024, 21:33:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेरुत में हुए धमाकों से स्तब्ध और दुखी हूं: PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 12:15AM | Updated Date: Aug 6 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरुत शहर में हुए जबर्दस्त धमाकों में मारे गये लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने कहा,‘‘ बेरूत शहर में हुए धमाके में जनजीवन और संपत्ति को हुए नुकसान से स्तब्ध और दुखी हूं। हम  शोक संतप्त परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’’ लेबनान की राजधानी बेरूत शहर में मंगलवार को जबर्दस्त विस्फोट में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 4000 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोटों से शहर की ऊंची ऊंची इमारतें हिल गईं और अधिकतर इलाकों में ऊंची इमारतों के शीशे टूट कर इधर-उधर बिखरे पड़े थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »