20 Apr 2024, 11:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुहूर्त पर दिग्विजय ने फिर उठाए सवाल, कहा- हे प्रभु हमें क्षमा करना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 2:56PM | Updated Date: Aug 5 2020 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के मुहूर्त को लेकर सवाल उठाए है और कहा है कि यह शिलान्यास वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है, हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विध्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना है। दरअसल, दिग्विजय सिंह पिछले कई दिनों से मुहूर्त को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के भी राम मंदिर के मुहूर्त से जोड़ दिया था। इसे लेकर बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को असुर करार दिया था। बीजेपी ने कहा था कि कुछ हमेशा विघ्न डालने का काम ही करते हैं।
 
वहीं, राम मंदिर मुहूर्त पर पूछे गए सवाल को लेकर कमलनाथ मंगलवार को बचते रहे थे। कमलनाथ ने अपने घर पर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया था। उन्होंने मुहूर्त पर कहा था कि मैं मुहूर्त से काम नहीं करता हूं। मेरे ऊपर साधु-संतों का अशीर्वाद है। कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 11 शीलाएं भी भेजी हैं। कमलनाथ ने कहा है कि आज राजीव गांधी जीवित होते तो वह सबसे ज्यादा खुश होते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »