19 Apr 2024, 08:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगस्त में इस दिन तक बाजार में आ सकती है, दुनिया की पहली कोरोना वायरस की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:42AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से जिस चीज का ज्यादातर लोगों को इंतजार है, वह वैक्सीन है। वैक्सीन को लेकर अब रूस से एक अच्छी खबर सामने आई है। रूस ने 10 अगस्त तक दुनिया की पहली कोरोना वायरस की वैक्सीन को मंजूरी देने की योजना बनाई है। 

वैक्सीन के मंजूरी मिलने के तीन-चार दिन बाद संस्थान बाजार में वैक्सीन उतार सकता है। सूत्रों ने बताया, ‘पंजीकरण के दस्तावेज 10-12 अगस्त तक तैयार हो जाने चाहिए। इसके बाद बाजार में इसके 15-16 अगस्त तक उतरने की संभावना है।’ न्यूज चैनल सीएनएन ने बताया कि रूस 10 अगस्त तक वैक्सीन को मंजूरी देने की योजना बना रहा है, जिसे मॉस्को स्थित गामालेया महामारी संस्थान केंद्र ने बनाया है।

सोवियत संघ द्वारा दुनिया के पहले उपग्रह के साल 1957 के प्रक्षेपण का जिक्र करते हुए, रूस के संप्रभु धन कोष के प्रमुख, किरिल दिमित्री ने कहा था कि यह एक स्पूतनिक क्षण है। रूस का संप्रभु धन कोष वैक्सीन के लिए वित्तपोषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब स्पूतनिक के बारे में अमेरिका ने सुना तो वह हैरान था। इस वैक्सीन के साथ भी ऐसा ही होना जा रहा है। रूस बाकियों से पहले सफलता पा लेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »