20 Apr 2024, 07:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में कोरोना बेकाबू, स्वास्थ्य मंत्री बोले-अब भगवान ही बचाएं, कांग्रेस बोली..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 1:08PM | Updated Date: Jul 16 2020 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने एक निराशा भरा बयान देते हुए कहा कि किसी के हाथ में कुछ नहीं है और कोरोना वायरस महामारी से केवल भगवान ही बचा सकता है। श्रीरामुलु कर्नाटक की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के प्रमुख भी हैं और बेबसी भरा उनका ये बयान कोरोना वायरस को संभालने के लिए सरकार की आगे की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।  अब इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है और कांग्रेस की ओर से बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला गया है।
 
दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच जब चित्रदुर्गा में पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किए तो उन्होंने सबकुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया। मंत्री ने कहा कि अब इस वायरस से सिर्फ भगवान बचा सकता है, लोगों को मास्क पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। ऐसे में सरकार क्या करेगी। स्वास्थ्य मंत्री के इसी बयान पर विवाद शुरू हो गया है।
 
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को ट्वीट कर बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि कर्नाटक को भगवान बचा सकता है, ये येदियुरप्पा सरकार की लापरवाही की निशानी है। अगर महामारी का मुकाबला नहीं हो रहा है, तो फिर हमें ऐसी सरकार की क्या जरूरत है। सरकार की नाकामी ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 3176 केस मिले। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार 253 पर पहुंच गई है। कर्नाटक में कोरोना से 928 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »