18 Apr 2024, 16:11:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीन चीतों के साथ रात में बेखौफ सोता रहा शख्स, वायरल वीडियो देख हर कोई हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 12:07AM | Updated Date: Jul 16 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आये दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक शख्स एक नहीं बल्कि तीन-चीन चीतों के साथ बेखौफ होकर सोता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है हैरान हो जा रहा है। 

हर कोई इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर कह रहा है कि आखिर कोई इतने खतरनाक जानवर के साथ इतनी आसानी से कैसे सो सकता है। वीडियो को भारत के फॉरेस्ट अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा है, ‘खूबसूरती के साथ सोना। वीडियो देख रोंगटे खड़े हो गए कि कैसे यह चीतों के साथ सो रहा है। पता नहीं यह आदमी कौन था।’

भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा अक्सर अपने ट्विटर प्रोफाइल पर इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चीता जिस शख्स के साथ सो रहा है वह उम्रदराज शख्स है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा जैसे वो चीते सालों से उस शख्स के साथ ही रहते हो। वीडियो में सबसे हैरानी वाली बात यह कि नींद से जब दो चीते जग जाते हैं तो वह उस शख्स के पास जाकर आराम से खड़े होते हैं और फिर सो जाते हैं। वीडियो में शख्स के चीते को अपने हाथों से पकड़कर सहलाते हुए सो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »