24 Apr 2024, 02:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रीय मीडिया से नाराज CM गहलोत, कहा - सच्चाई का साथ दें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 5:47PM | Updated Date: Jul 15 2020 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया के रवैये से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय मीडिया को ईमानदारी से सच्चाई का साथ देना चाहिए। गहलोत ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र खत्म करने वाले लोग बैठे हुए हैं, खरीद फरोख्त कर रहे हैं, सरकारों को गिरा रहे हैं। मीडिया अगर चौथा स्तम्भ कहलाता है तो उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोकतंत्र खत्म करने वालों के खिलाफ आवाज़ उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया उल्टा काम कर रहा है, उन तत्वों को समर्थन दे रहा है जो भाजपा के बंधक हैं, जिन्होंने वहां पर किस्तें ले रखी हैं। खरीद फरोख्त के हमारे पास सुबूत हैं। गहलोत ने कहा - देश का मीडिया क्या सुनना चाहता है। जिनको कांग्रेस से और गांधी परिवार से व्यक्तिगत नाराज़गी है, उन्हें अपने दिल में रखिये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »