29 Mar 2024, 13:44:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM गहलोत बोले - दिल्‍ली में बैठे BJP के लोग विधायकों को दे रहे लालच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 4:05PM | Updated Date: Jul 15 2020 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त करके चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि दिल्ली में बैठे भाजपा के लोग विधायकों को लालच देकर सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का खुलकर मजाक उड़ाया जा रहा है। दलाल लोग विधायकों को ललचा रहे हैं। यह लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश है।
 
गहलोत ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त के हमारे पास पुख्ता सुबूत हैं और समय पर उनको उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 76 वर्ष तक लोकतंत्र को बचाए रखा। सरकारें बदलती रहीं, लोकतंत्र जिंदा रहा, लेकिन आज सब इसके उलट हो रहा है। चुनी सरकार को गिराया जा रहा है। 
 
उन्होंने पायलट का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को तरजीह दी है। युवाओं को संगठन में तथा सरकार में पद दिए गए हैं। उनका भविष्य भी कांग्रेस में ही सुरक्षित है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेसी बोलने से कुछ नहीं होता है, देश के लिए कुछ करने का जज्बा होना चहिए। उन्होंने कहा, ‘सोने की छुरी पेट में उतारने के लये नहीं होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »