18 Apr 2024, 22:54:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वाईएसआर कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण हो रही हैं औद्योगिक दुर्घटनाएं : नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 3:58PM | Updated Date: Jul 15 2020 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। नायडू ने सवाल किया कि क्या वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने सात मई को एलजी पोलिमर्स केमिकल संयंत्र में हुये गैस रिसाव से कुछ सबक सीखा है।
 
उन्होंने बुधवार को यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि औद्योगिक प्रबंधनों से सुरक्षा उपायों का पालन करवाने में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की गैरजिम्मेदारी के कारण विशाखापत्तनम में तीन बड़े औद्योगिक हादसे हुये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक प्रबंधनों की तरफ से सुरक्षा उपायों के पालन नहीं किये जा रहे हैं जिसके कारण इस तरह की बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में सोमवार रात भीषण आग लग गई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »