24 Apr 2024, 05:41:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कानपुर में युवक के अपहरण पर प्रियंका का योगी सरकार पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 2:19PM | Updated Date: Jul 15 2020 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में एक युवक के अपहरण की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि इससे आसानी से राज्य की कानून-व्यवस्था का अनुमान लगाया जा सकता है। श्रीमती वाड्रा ने बुधवार को कहा "कानपुर में बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया था। अपहरण करने वालों ने परिवार से फिरौती मांगी।
 
परिवार ने मकान और शादी के जेवर बेचकर 30 लाख रुपये इकट्ठा किए। पुलिस के कहने पर परिजनों ने पैसे से भरा बैग भी अपहरणकर्ताओं के हवाले कर दिया और पुलिस न तो बदमाशों को पकड़ सकी और न ही उनका बेटा छुड़ा सकी। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।" पिछले दिनों बदमाश विकास दुबे के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के कारण चर्चा में रहे इस शहर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा "ये उसी कानपुर का मामला है जहां कुछ दिनों पहले इतनी बड़ी घटना घटी थी। अब आप यूपी की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »