25 Apr 2024, 22:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित पीएम नरेंद्र मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 1:38PM | Updated Date: Jul 15 2020 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सुंयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल पूरे होने पर ये कार्यक्रम हो रहा है। भारत की सुरक्षा परिषद में जीत के बाद संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का यह पहला भाषण होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित किया था। तब उन्‍होंने इंटरनेशनल कम्‍युनिटी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।
 
पीएम मोदी ने आखिरी बार यूएन को संबोधित करते हुए उसके विस्तार की बात कही थी। पीएम ने कहा था कि यूएन जैसा संगठन होने के बावजूद कई जी समूह बन गए हैं। भारत भी ऐसे समूहों का हिस्सा है मगर बेहतर होगा कि अलग-अलग समूहों के बजाय एक ही समूह रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »