20 Apr 2024, 01:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिग्विजय सिंह बोले- सचिन पायलट को सब्र नहीं है, इतनी उम्र में MP...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:06PM | Updated Date: Jul 15 2020 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजस्थान में राजनीतिक संकट अभी थमा नहीं है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट अब अपने अगले कदम का ऐलान कर सकते हैं। उनके बीजेपी में भी जाने की अटकलें हैं। दूसरी तरफ अशोक गहलोत के सामने अब भी अपने विधायकों को बचाए रखने की चुनौती है। 
 
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी हालत सचिन पायलट जी की है। सचिन को 26-27 साल की उम्र में MP बना दिया। राजस्थान का डिप्टी CM बना दिया। अभी उनकी उम्र ही क्या है 37-38 साल है, थोड़ा धैर्य रखो। कितने ऐसे लोग हैं जो इतनी जल्दी राजनीतिक पायदान पर ऊपर चढ़ते हैं। दिग्विजय ने आगे कहा कि  जिस तरह का व्यवहार उन्होंने (सचिन पायलट) किया वो कांग्रेस पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। इन नौजवानों को सब्र नहीं है, राजनीति में सब्र होना चाहिए। सब्र से ही इंसान आगे बढ़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »