29 Mar 2024, 03:49:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस दफ्तर से हटाई गई सचिन पायलट की नेमप्लेट, उसके जगह पर लगाई गई ....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 12:10AM | Updated Date: Jul 15 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मौजूद 102 विधायकों ने डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को दोनों पदों से हटाने का प्रस्ताव पास किया है। यह बैठक जयपुर के एक होटल में चल रही थी। आपको बता दें कि पार्टी की ओर से दूसरे दिन बुलाई गई विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट फिर शामिल नहीं हुए थे।

सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष दोनों से हटा दिया गया। उनके साथ-साथ दो और मंत्रियों को भी पद से हटाने का फैसला लिया गया है। विश्वेन्द्र सिंह और रमेशचंद मीणा को मंत्री पद से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। गोविंद सिंह दोतासरा को राजस्थान कांग्रेस को नया अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 102 विधायक मौजूद हैं। उन्होंने एक स्वर में सचिन पायलट को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »