29 Mar 2024, 16:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगाल में विधायक की हत्‍या के बाद राष्ट्रपति से मिले बीजेपी नेता, की CBI...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 3:08PM | Updated Date: Jul 14 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद के विधायक देवेंद्र नाथ राय की संदिग्ध मौत के खिलाफ और राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार की सुबह नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भाजपा महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने भाजपा विधायक की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि वर्तमान सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी मांग है कि राष्ट्रपति तत्काल विधानसभा को भंग कर दें।
 
भाजपा प्रतिनिधिमंडल में विजयवर्गीय के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद डॉ स्वपन दासगुप्ता, सांसद राजू बिष्ट व केंद्रीय उप पर्यवेक्षक अरविंद मेनन शामिल थे। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में प्रजातंत्र सूली पर लटका हुआ है। अभी तक कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही थी। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को जाने से रोका जा रहा था। अब जनप्रतिनिधि की हत्या की जा रही है। हत्या को आत्महत्या दिखाकर पूरा सिनेरियो बदला जा रहा है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »