28 Mar 2024, 19:08:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पायलट का बड़ा बयान, कहा - सत्य को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 3:02PM | Updated Date: Jul 14 2020 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट का बड़ा बयान सामने आया है। सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए एक्शन पर बोले कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
 
सचिन पायलट ने ट्वीट किया, "सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।" बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री के पद से हटा दिया है। साथ ही पायलट समर्थक मंत्रियों को भी हटाया गया है।
 
सचिन पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया है। रणदीप सुरजेवाला ने घोषणा करते हुए बताया कि सचिन पायलट की जगह अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह को राजस्थान कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »