19 Apr 2024, 19:12:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2.86 लाख से अधिक नमूनों की जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 1:58PM | Updated Date: Jul 14 2020 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 के  2,86,247 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,86,247 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 1,20,92,503 हो गयी। इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,206 हो गयी है।
 
कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम और उपचार के लिए किये जा रहे केंद्र और राज्य सरकारों के युद्धस्तरीय  प्रयास से देश में  अब तक 5,72,280 संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो गये हैं। जांच की गति तेज करने से आज लगातार तीसरे दिन संक्रमण के  28,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।
 
कोरोना संक्रमण के आज 28,498 नये मामले सामने आये हैं जिससे अब तक  कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,08,258 हो गयी है। इससे पहले रविवार को 28,637 और सोमवार को 28,701 संक्रमितों को चिह्नित किया गया था। केंद्र सरकार का कहना है कि संक्रमितों की जल्द पहचान से उनका उपचार शीघ्र शुरू हो जाता है, जिससे उनकी बीमारी गंभीर नहीं हो पाती और मृत्युदर कम रहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »