28 Mar 2024, 19:49:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए पायलट, 3 मंत्रियों पर भी एक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 1:53PM | Updated Date: Jul 14 2020 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजस्थान में जारी सियासी खींचतान में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ। तीन दिन से उन्हें मनाने की तमाम कोशिशें फेल होने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने एक्शन ले लिया। सचिन को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा, उनके समर्थक मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी हटा दिया है।
 
पार्टी ने सचिन पायलट की जगह राजस्थान सरकार में वर्तमान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पार्टी से बागी बने सचिन पालयट ने दिल्ली में हैं और उनके साथ कई विधायक भी हैं। कांग्रेस ने कोशिश की थी कि उन्हें मनाया जाए लेकिन सचिन पायलट नहीं माने। 
 
पार्टी की गतिविधियों से उन्होंने दूरी बना ली है। बताया गया है कि वे अपने समर्थक विधायकों के साथ गुरुग्राम के एक होटल में हैं। सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पायलट से अपील की थी कि 'वे मंगलवार को होने वाली दूसरी बैठक में ज़रूर शामिल हों,' पर सचिन पायलट नहीं पहुंचे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »