20 Apr 2024, 09:12:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक ने फिर की नापाक हरकत, किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 1:27PM | Updated Date: Jul 14 2020 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पाकिस्तान ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम तंगधार सेक्टर में सेना की चौकियों और नागरिकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान भारत की तरफ जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
 
पाकिस्तानी सेना उन आतंकवादियों की मदद के लिए बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है जो हिमपात के कारण मार्ग बंद होने से पहले भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 300-400 से अधिक प्रशिक्षित आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के लिए मौके का इंतजार कर रहे हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादियों की किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश को विफल करने के लिए नियंत्रण रेखा पर तैनात जवान हाई अलर्ट पर हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »