29 Mar 2024, 13:28:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में रिकवरी दर 63% से ज्यादा, 24 घंटे में आए 28,498 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:01PM | Updated Date: Jul 14 2020 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत में रोजाना आने वाले नए कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 28,498 नए मामले सामने आये हैं। अब भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 906752 हो गई है। हालांकि रिकवरी दर लगातार सुधर रही है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 553 लोगों की मौत के साथ कुल मृत्यु का आंकड़ा 23,727 हो गया है। पिछले 24 घंटों में 17,989 रोगियों को ठीक किया गया, जिसके बाद कुल मरीजों की रिकवरी की संख्या को 5,71,459 हो गई।
 
वर्तमान में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,11,565 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी दर वर्तमान में 63.02 फीसदी है। यह लगातार पांचवा दिन है जब देश में COVID-19 मामलों में 26,000 से अधिक मामले सामने आये है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण हुई है। राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक 98 नए COVID-19 मामले और 3 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 25034 हो गई है जिसमें 5759 सक्रिय मामले और 521 मौतें शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »