नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पश्चिम बंगाल में हेमताबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक देवेन्द्र नाथ रे की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को ट्वीट किया कि हेमताबाद से पार्टी विधायक देबेंद्रनाथ रे की संदिग्ध मौत की घटना निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सुबनर्जी के निरंकुश शासन में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर नहीं थम रहा है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से भाजपा विधायक (59) का शव आज सुबह उनके घर से एक किलोमीटर दूर बिंदाल गांव में एक दुकान के सामने लटका हुआ पाया गया।