20 Apr 2024, 06:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब में अब तक करीब 3.65 लाख लोगों के हुए कोरोना टेस्ट -सोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 6:48PM | Updated Date: Jul 13 2020 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। पंजाब में अब तक लगभग 3.65 लाख लोगों के कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोनी ने यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक में बताया कि राज्य में लगभग 6625 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाये गए हैं और 78 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने  जालंधर, लुधियाना और मोहाली में करोना के टेस्ट के लिए नई प्रयोगशालाएं स्थापित की  हैं जिसके कारण राज्य में रोजाना 20,000 लोगों की कोरोना जांच हो सकेंगी। 
 
शिक्षा मंत्री ने बताया कि अमृतसर की तुली लैब द्वारा जारी की जा रही फर्जी कोविड रिपोर्ट मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री केैप्टन अमरिन्दर सिंह ने एसआईटी का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन को आदेश  दिया कि जिले में सैंपलों जांच की संख्या बढ़ाई जाये और लोगों को भी अपना टेस्ट कराने के लिए जागरूक किया जाये। उन्होंने रैंडम जांच पर ज़ोर देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उस क्षेत्र में रैंडम जांच ज़रूर की जाये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »