17 Apr 2024, 03:07:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एनकाउंटर के बाद विकास को संरक्षण देने वाले लोग कैसे होंगे बेनकाब?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2020 5:33PM | Updated Date: Jul 10 2020 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि जिसका अनुमान लगाया जा रहा था, वही हुआ। सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि सवाल इस बात का नही है कि विकास दुबे का एनकाउंटर क्यों हुआ, सवाल इस बात का है कि इस एनकाउंटर के बाद वो चेहरे कैसे बेनकाब होंगे, जो विकास को संरक्षण देते थे। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि आठ पुलिसकर्मियों का नरसंहार करके कोई अपराधी अपने राज्य की सीमा को पार कर जाता है और दूसरे राज्य में बड़े ही आराम से टहलता हुआ पाया जाता है।
 
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि विकास मध्यप्रदेश की सीमा में कैसे आया और उसने अपने आपको बड़े ही नाटकीय ढंग से कैसे सुपुर्द कराया, ये ऐसे सवाल हैं, जो न केवल अनुत्तरित हैं, बल्कि उनका जबाब हर व्यक्ति चाहता है। उन्होंने साफ कहा कि विकास दुबे की तथाकथित गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक की सीबीआई जांच आवश्यक है, जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। सिंह ने कहा कि विकास दुबे को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को नही बख्शा जाना चाहिए। चाहे वह किसी भी दल से संबंधित क्यों न हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »