29 Mar 2024, 16:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस सीजन में दो करोड़ पौधे लगाए जाएंगे : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 7:49PM | Updated Date: Jul 6 2020 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को कहा कि इस सीजन में प्रदेश में दो करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। त्रिवेंद्र ने देहरादून में चन्द्रबनी खालसा मे वन महोत्सव के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वन विभाग के आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान की शुरूआत आज से हो चुकी है। हरेला पर्व पर भी प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा।कोविड-19 के कारण अलग-अलग चरणों में पौधे रोपे जाएंगे।
 
त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में वनों एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में सजगता है। जल संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने चन्द्रबनी में वन विभाग द्वारा एक पार्क विकसित किये जाने की घोषणा भी की।
 
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। प्रकृति के साथ हमें सामंजस्य बनाकर चलना होगा। एक अदृश्य वायरस ने हमें जीवन जीना सिखा दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय का हमें सदुपयोग करना होगा। प्रकृति का दोहन करने पर उसके दुष्परिणाम भी हमें झेलने पड़ते हैं। यह इस वायरस ने दुनिया को सिखा दिया है। राज्य सरकार द्वारा जल एवं वन संवर्द्धन की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य दीर्घकालिक सोच पर आधारित होते हैं, जिसके बाद में सुखद परिणाम देखने को मिलते हैं।
 
क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर इस समय दुनिया का जोर है। कोरोना वायरस ने सबको सोचने पर विवश कर दिया है। यह समय चुनौतियों को अवसर में बदलने का है। मेडिसनल और ऐरोमैटिक प्लांट की दिशा में उत्तराखण्ड में अच्छा कार्य हो रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक जयराज एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »