29 Mar 2024, 01:04:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पटरी पर लौट रहा है भारतीय निर्यात: पीयूष गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 6:54PM | Updated Date: Jul 6 2020 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारतीय निर्यात पटरी पर लौट रहा है और जून 2020 में तकरीबन 88 प्रतिशत निर्यात बहाल हो गया है। गोयल ने इंजीनियरिेंग उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश के. देसाई के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से निर्यात में वृद्धि हो रही है और जून 2020 में भारतीय उत्पादों का निर्यात पिछले वर्ष के इसी माह की तुलना 88 प्रतिशत तक बहाल हो गया है।
 
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में निर्यात पूर्व स्तर पर आ जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  अर्थव्यवस्था अब खुल रही है और कारोबारी गतिविधियां शुरू हो गयी है तथा इससे जल्दी ही विदेश व्यापार भी जोर पकड़ेगा। देसाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में परिषद पूरा सहयोग करेगी और संबद्ध  कारोबारी स्वदेशी  तकनीक और संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »