29 Mar 2024, 14:38:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के कारण ईडन गार्डन में 7 दिन बंद रहेगा कैब का मुख्यालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 8:17PM | Updated Date: Jul 5 2020 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस स्टेडियम में स्थित पश्चिम बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के मुख्यालय को रविवार से सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। कैब अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। संक्रमित व्यक्ति चंदन को चार्नोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डालमिया ने कहा कि चंदन मेडिकल समिति के डाक्टरों की सलाह पर एक सप्ताह से कैब नहीं आया है लेकिन कैब में सभी को सलाह दी गयी है कि वे अगले सात दिनों तक कैब कार्यालय नहीं आएं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कैब में व्यापक सेनेटाइजेशन काम किया जाएगा। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »