बेंगलुरू। जाने-माने कन्नड़ अभिनेता एवं हास्य कलाकार राजगोपाल का बुधवार रात उनके आवास पर निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्रियां हैं। वह कुछ समय से बीमार थे। कन्नड़ की 600 से अधिक और एक तमिल फिल्म में अभिनय कर चुके राजगोपाल मिमिक्री की कला में भी निपुण थे और उन्होंने प्रदेश में सैंकड़ों मंचीय प्रदर्शन में इस कला का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कन्नड़ अभिनेता विष्णुवर्धन और शिवराजकुमार के साथ भी फिल्में की थी।