17 Apr 2024, 05:31:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ताज होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PAK से आया था फोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2020 7:47PM | Updated Date: Jun 30 2020 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण मुंबई स्थित इंडिया गेट के समीप बने ताज होटल को किसी ने फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी है जिसके बाद होटल की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कल अर्धरात्रि में पाकिस्तान से किसी ने फोन पर ताज होटल को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद ताज होटल के आस पास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। इलाके में आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
 
मिली जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले शख्‍स ने अपना नाम सुल्‍तान बताया है। इस शख्‍स ने मुंबई के ताज होटल में फिर से 26/11 जैसा आतंकी हमले कराने की धमकी दी है। इसने होटल कर्मचारी को अपना वॉटसएप नंबर भी दिया है। मुंबई पुलिस इस नंबर की कॉल डिटेल निकाल शख्‍स के बारे में पता लगा रही है।  
 
कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को हथियारों से लैस चार आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में तीन सुरक्षा गार्ड व एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी भी मारे गए थे। कार में सवार होकर आए इन आतंकियों ने उच्‍च सुरक्षा वाले व्‍यावसायिक भवन में घुसने की कोशिश की और अंधाधुंध फायरिंग की और हथगोले भी फेंके।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »