25 Apr 2024, 12:27:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वंदे भारत मिशन, यूक्रेन से इंदौर पहुंचे 144 यात्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2020 11:53AM | Updated Date: Jun 30 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। वंदे भारत मिशन के तहत यूक्रेन के कीव बोर्सपिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज सुबह एयर इंडिया की एक यात्री उड़ान मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय विमान तल पर 144 यात्रियों को लेकर पहुंची है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यूक्रेन के कीव बोर्सपिल से दिल्ली होते हुये आज सुबह 5 बजकर 20 पर इंदौर पहुंची इस एयर इंडिया की उड़ान में सवार इंदौर के रहने के वाले 29 यात्रियों समेत कुल 144 यात्री थे। इस उड़ान में अन्य यात्री मध्य प्रदेश के अन्य जिलों सहित छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के बताये जा रहे हैं, जिन्हें उनके जिलों के लिए रवाना किया गया है जबकि इंदौर के रहने वाले 29 यात्रियों को यहाँ एक निजी होटल में संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »