19 Apr 2024, 19:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना वायरस पर नियंत्रण PM मोदी की दूरदर्शिता का नतीजा: CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2020 1:03AM | Updated Date: Jun 23 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं त्वरित निर्णय के कारण कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में सबसे कम प्रभावित देशों में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएसएमई वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी ने सोमवार को कहा ‘‘ कोरोना संकट के इस वैश्विक आपदाकाल में हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास मोदी जैसा नेतृत्व है।
 
आज हम आर्थिक, सामाजिक विकास की हर कड़ी को आगे लेकर बढ़ रहे हैं। मोदी ने पिछले दिनों में कोरोना संकटकाल के बीच समस्याओं का समाधान तलाशा है। समाज के अंतिम पायदान तक खड़े लोगों तक जरूरत की पूरी सहायता पहुंचाई है।’’          उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने 26 मार्च को घोषित 1.70 लाख करोड़ के गरीब कल्याण पैकेज के कारण यूपी में 87 लाख निराश्रितों को पेंशन दी गयी। 1.56 लाख परिवारों को उज्जवला के तहत गैस सिलेंडर दिया गया है।
 
मनरेगा की मजदूरी को 202 रुपये करके मजदूरों को इस संकट काल में सहारा दिया है। मोदी ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में 20 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया। लोकल को वोकल बनाने एवं लोकल के लिए वोकल बनने की का देश से आह्वन किया। देश ने आत्मनिर्भर भारत के पहले चरण में ही देश के अंदर तीन महीने में 4.5 लाख पीपीई किट का उत्पादन करना आरंभ कर दिया जबकि कोरोना महामारी से पूर्व भारत में पीपीई किट का उत्पादन नहीं होता था।
 
आत्मनिर्भर अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश विकास की नई राह पर दौड़ने को तैयार है। कोरोना संकट के दौर में लॉकडाउन के दौरान ही अपने प्रदेश ने न केवल पीपीई किट बनाने की ओर कदम बढ़ाए बल्कि सेनेटाइजर के उत्पादन में नई छलांग लगाई है। देश के 28 राज्यों और कई देशों तक प्रदेश से सेनेटाइजर भेजा गया है। राज्य के अंदर पंचायतों, निगमों, स्कूलों, जिलों को मुफ्त में सरकार ने उपलब्ध कराया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »