28 Mar 2024, 16:27:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना संकट के बीच भारत में आई अच्छी खबर, सुनहर हो जाएंगे खुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:09AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप तेजी से देश में बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 के मामलो में भी तेजी बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार सुबह कोरोना को लेकर ताजा आंकड़े जारी किये हैं। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के सबसे अधिक 15,413 नए मामले दर्ज किये गए है।
 
साथ ही 306 लोगों की जान गई है। जबकि देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख के पार चली गई है। इन सबके के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कोरोना संकट के बीच सरकार के जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही है।
 
बता दें कि कोरोना की चपेट में आने वाले अब तक 2,27,755 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ अगर बात पिछले 24 घंटे की करें तो 13,925 लोग कोविड-19 से पीड़ित थे वे ठीक हुए हैं। वहीं देश में रिकवरी रेट 55.49 प्रतिशत पहुंच गई है। दूसरी तरफ देश में कोरोना टेस्टिंग की जांच भी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 1,90,730 सैंपल की जांच हुई है। सरकार की मानें तो अब तक 68,07,226 सैंपल की जांच हुई है।
 
गौर हो कि देश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 4 लाख 10 हजार 461 पहुंच गई है। अगर कोरोना के एक्टिव मरीजों की  बात करें तो यह संख्या 1 लाख 69 हजार 451 है। राहत भरी खबर यह है कि 2 लाख 27 हजार 756 ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आने से 13,254 लोगों की जान जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »