28 Mar 2024, 21:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोशल मीडिया पर मची योग दिवस की धूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 11:31AM | Updated Date: Jun 21 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना संकट के दौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के विभिन्न राजनीतिज्ञ हस्तियों के योगाभ्यास और लोगों को तन -मन से स्वस्थ रहने के संदेश फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल साइट पर वायरल हो रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन, केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने अपने-अपने आवास और पार्क में योगाभ्यास किया और संदेश दिया।
 
सोशल मीडिया पर इन राजनीतिज्ञ हस्तियों के योग करने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अपने परिजनों के साथ योगासन करते नजर रहे हैं। लोग इन वीडियो को देखकर अपने घरों में योगाभ्यास कर रहे हैं। कोविंद ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर योग करते अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष और तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ एवम् मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।
 
नायडू ने अपनी पत्नी उषम्मा के साथ उपराष्ट्रपति भवन के लॉन में योगासन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मन और मस्तिष्क की मजबूती के साथ योग पूरे विश्व समुदाय को एक साथ जोड़ रहा है। नायडू ने कहा कि 5000 साल पुरानी भारतीय परंपरा योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं है बल्कि यह इससे कहीं अधिक  एक दर्शन और जीवन पद्धति है। योग से तात्पर्य जोड़ने से या एकजुट होने से है। इसका उद्देश्य मन - मस्तिक के बीच तालमेल बैठाना है। यह एक विज्ञान है जो संतुलन ,  गरिमा , शांति और सद्भाव पर बल देता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया की प्रतिक्रिया को प्रसन्नता का विषय बताते हुए उन्होंने कहा , ‘‘हमें प्रसन्नता है कि हम दुनिया को एक सकारात्मक कार्य के लिये  एक साथ जोड़ने में सक्षम है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »