29 Mar 2024, 12:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वंदे भारत : निजी एयरलाइंस को 750 उड़ानों की अनुमति, किराये में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:28AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत निजी विमान सेवा कंपनियों को 750 उड़ानों की अनुमति दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये कहा कि विदेशों में फँसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किये गये इस मिशन के चौथे चरण में किराये में बदलाव पर भी सरकार विचार कर रही है। 

उन्होंने बताया कि मिशन के तीसरे और चौथे चरण में माँग को देखते हुये एयर इंडिया को 300 अतिरिक्त उड़ानों की अनुमति दी गई है। साथ ही निजी विमान सेवा कंपनियों को भी 750 उड़ानों की अनुमति दी गई है। इनमें से उन्होंने 40 उड़ानों की घोषणा कर दी है। वंदे भारत मिशन की शुरुआत 06 मई को की गई थी। पहले दो चरणों में सिर्फ एयर इंडिया और उसकी इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानों का परिचालन किया। तीसरे चरण में 18 जून तक विस्तारा, इंडिगो और गोएयर ने भी दो-दो उड़ानों भरी हैं। इसका चौथा चरण 02 जुलाई से शुरू होना है।

पुरी ने कहा कि चौथे चरण में किराये में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। उदाहरण देते हुये उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों से आने का किराया 13 हजार रुपये रखा गया है जो सामान्य स्थिति में बाजार आधारित किराये से भी कम है। उन्होंने संकेत दिया कि इसमें वृद्धि हो सकती है। 

अमेरिका और कनाडा से आने के लिए किराया तकरीबन एक लाख रुपये तय किया गया है। इसमें भी बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि सोलह घंटे की उड़ान के बाद आम दिनों में दो-तीन घंटे बाद वापसी की उड़ान रवाना हो जाती थी जिससे पार्किंग शुल्क कम लगता था। फँसे नागरिकों को वापस लाने की विशेष उड़ान में विमान को करीब 40 घंटे पार्क करना पड़ता है जिसका शुल्क बहुत अधिक हो जाता है। इन नया किराया तय करते समय इन कारकों को ध्यान में रखा जायेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »