19 Apr 2024, 10:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सावधान! आपका सैनिटाइजर हो सकता है जहरीला, पहली बार CBI ने जारी किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 2:58PM | Updated Date: Jun 16 2020 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ज्यादातर डॉक्टर हैंड सैनिटिजर इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन सैनिटाइजर आपके बचाव की जगह खतरनाक साबित हो सकता है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने पहली बार अलर्ट जारी कर कहा है कि देश में ऐसे सैनिटाइजर भी बिक रहे हैं जो खतरनाक विषैले हैं। इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

सैनिटाइजर में हो रहा है मेथानॉल का इस्तेमाल : सीबीआई ने इंटरपोल से मिली जानकारी के आधार पर देश भर में पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को सतर्क किया है कि कई गिरोह काफी विषैले मेथानॉल के प्रयोग से बने हैंड सेनिटाइजर बेच रहे हैं और एक अन्य तरह का गिरोह भी काम कर रहा है जो खुद को पीपीई और कोविड-19 से जुड़े मेडिकल आपूर्तिकर्ता बताता है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

काफी खतरनाक है ऐसे सैनिटाइजर का इस्तेमाल : अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक पुलिस सहयोग एजेंसी इंटरपोल ने जानकारी दी है कि मेथानॉल का इस्तेमाल कर फर्जी हैंड सेनिटाइजर बनाया जा रहा है। मेथानॉल काफी विषैला पदार्थ होता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान जहरीले हैंड सेनिटाइजर के इस्तेमाल के बारे में दूसरे देशों से भी सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया, 'मेथानॉल काफी विषैला हो सकते हैं और मानव शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »