29 Mar 2024, 00:03:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रोहित शेट्टी ने बढ़ाए मदद के हाथ, कोरोना काल में की मुंबई पुलिस की सहायता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:37AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई।  कोरोना वायरस के कहर ने सबसे ज्यादा माया नगरी मुंबई को परेशान कर रखा हैं। बॉलीवुड स्टार्स लगातार जरुरतमंदों के लिए आगे आ रहे हैं, साथ ही कोरोना वॉरियर्स की भी मदद कर रहे हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से मुंबई पुलिस के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। रोहित की इस मदद के बाद एक पुलिस अफसर ने उन्हें शुक्रिया भी कहा है।
 
रोहित शेट्टी ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और मजबूरी को समझते हुए मदद के हाथ बढ़ाएं। उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया है, जिससे ड्यूटी के साथ वो अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचा सकें। ड्यूटी के बाद ये पुलिसकर्मी घर जाने के बजाय यहां ठहरेंगे। इससे पहले रोहित शेट्टी ने कोरोना वॉरियर्स के लिए मुंबई के आठ होटलों में रूम बुक कराए थे, जहां इनके आराम और भोजन का बंदोबस्त भी किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »