19 Apr 2024, 09:13:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान के घर लगे एसी से निकले सांप के 40 बच्चे, गांव में मचा हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:08AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। मेरठ जिले के एक गांव में एक एयर-कंडीशनर से 40 सांप के बच्चे निकले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खुर्द में एक घर में एसी की ठंडी हवा की जगह सांप के बच्चे निकलने लगे। एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकलने से परिवार के लोगों के होश फाख्ता हो गए। ये संपोले एसी के पाइप से निकल रहे थे। इतनी संख्या में सांप के बच्चे निकलने से ग्रामीणों में भी दहशत है और चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
 
बताया जा रहा है कि गांव के निवासी श्रद्धानंद परिवार के साथ घर में थे। इसी दौरान उन्हें एक सांप का बच्चा रेंगता हुआ दिखाई दिया। जिसे उन्होंने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। रात को जब वे परिवार के साथ कमरे में सोने के लिए गए तो बेड पर तीन सांप के बच्चे रेंग रहे थे। इतना ही नहीं एक सांप का बच्चा एसी के पाइप से निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उनके होश उड़ गए और जब उन्होंने एसी को खोला तो उसमें से 40 से अधिक सांप के बच्चे निकले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »