29 Mar 2024, 12:08:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी के साथ भतीजे को शर्मनाक हालत में देख चाचा ने कर दी....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 12:12AM | Updated Date: Jun 2 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक दिलदहला देने वाला वाकया सामने आया है। एक चाचा ने अपने सगे भतीजे को अपनी पत्नी के साथ शर्मनाक हालत में देख लिया। उसके बाद जो हुआ वो शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वैसे ये रिश्तों का अजब मकड़जाल भी है। दोनों चाचा भतीजे ने सगी बहनों से शादी कर रखी थी।
 
जिले के सरायपाली ब्लाक के ग्राम कसलबा में रिश्तों को कलंकित करने वाला यह मामला सामने आया है। चाचा ने अपने भतीजे को फावड़े से काट डाला। दरअसल, 13 अप्रैल सोमवार की सुबह चाचा 40 वर्षीय संजीत साहू अपने खेत में काम करने गया था। करीब साढ़े 11 बजे जब वह खेत से घर लौटा तो उसने देखा कि उसका 30 वर्षीय भतीजा संजय साहू उसकी पत्नी के साथ शर्मनाक स्थिति में है। दोनों ने कपड़े भी नहीं पहन रखे थे। चूंकि संजीत खेत से आया था तो उसके हाथ में फावड़ा था। अपनी पत्नी को भतीजे के साथ इस हालत में देख वह गुस्से में आ गया और उसने भतीजे के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। इसके बाद संजय की जान घटनास्थल पर ही चली गई।
 
इस मामले का खुलासा उस दिन नहीं हुआ। बल्कि बुधवार को हुआ। चाचा ने भतीजे को छुपाने के लिए उसे बोरी में भर दिया फिर साइकिल पर लादकर लाश को एक किलोमीटर दूर खेत में ले गया। इसके बाद बोरी में पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया और फरार हो गया। इस बीच संजय के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इसी बीच 15 अप्रैल को दोपहर में कुएं में लाश मिलने पर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। बाद में पुलिस ने चाचा संजीत की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल को ट्रेस कर पकड़ा गया। पुलिस ने संजीत को धारा 302, 201 के तहत हिरासत में ले लिया है।
 
पुलिस के मुताबिक इन सगे चाचा-भतीजा ने दो सगी बहनों से शादी की थी। इससे दोनों के बीच साढ़ू का भी रिश्ता था। शादी के कुछ साल बाद संजय का अपनी चाची और पत्नी की सगी बड़ी बहन के साथ नाजायज संबंध हो गया। इस बात को लेकर परिवार में हमेशा तनाव बना रहता था। इसके पहले भी आपत्तिजनक हालत में दोनों को देखने पर आरोपी ने इसकी पुलिस में शिकायत की थी। पारिवारिक बदनामी होने की समझाइश देकर मामले को कथित तौर पर रफा-दफा कर दिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »