23 Apr 2024, 16:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गंगा दशहरा पर पहली बार यमुना में डुबकी नहीं लगा सके स्नानार्थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 6:01PM | Updated Date: Jun 1 2020 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा में इस बार स्नानार्थी गंगा दशहरे के पावन पर्व पर यमुना के घाटों पर पवित्र स्नान नहीं कर सके। नगर निगम आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया, 'कोरोना के कारण प्रत्येक वह कार्य प्रतिबंधित है जिसमें लोग एक ही स्थान पर एकत्रित होते हों। गंगा दशहरा पर प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग यमुना में स्नान और पूजा-अर्चना करते थे, लेकिन इस दफा कोरोना की गाइड लाइन के चलते यमुना स्नान नहीं कर सके।
 
 नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप मित्तल ने बताया, ' प्रति वर्ष की भांति निगम ने यमुना स्नान की कोई तैयारी नहीं की। पुलिस भी लोगों को यमुना तक जाने से लगातार रोकती रही । कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, 'चूंकि गंगा दशहरा पर्व पर शासन या प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई अतिक्ति छूट लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन में नहीं दी गई है। इसलिए इस प्रयोजन से घाटों की ओर प्रस्थान करने वाले हर नागरिक को पहले ही रोका जा रहा है तथा किसी को घाटों पर स्नान की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »