24 Apr 2024, 22:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानसून ने केरल में दी दस्तक, उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 5:49PM | Updated Date: Jun 1 2020 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मानसून 2020 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और यहां का मौसम काफी सुहाना हो चुका है। भारत के मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल से शुरुआत कर दी है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य बारिश होगी। हालांकि, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है।
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा हर साल की तरह इस साल भी दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल से शुरुआत की है। देश में जून से सितंबर तक के चार महीने के मानसून सीजन में 75 फीसदी बारिश होती है। 30 मई को प्राइवेट फारकास्टर स्काईमेट वेदर ने मानसून के आगमन की घोषणा की थी। हालांकि इस संबंध में आईएमडी ने कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए स्थितियां अभी अनूकूल नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »