29 Mar 2024, 18:25:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लगातार तीसरे दिन पाँच सौ से अधिक रही उड़ानों की संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 3:55PM | Updated Date: Jun 1 2020 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू यात्री उड़ानों की संख्या रविवार को लगातार तीसरे दिन पाँच सौ से अधिक रही। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज बताया कि दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को  घरेलू विमान सेवा दोबारा शुरू होने के बाद सातवें दिन 31 मई को कुल 501 उड़ानें रवाना हुईं। इन में 44,593 यात्रियों ने सफर किया। 

इससे पहले 30 मई को 529 उड़ानों का परिचालन किया गया था जो दुबारा विमान सेवा शुरू होने के बाद सबसे अधिक है। उस दिन यात्रियों की कुल संख्या 45,646 रही थी। इससे पहले 29 मई को भी 513 उड़ानों में 39,969 यात्री अपने गंतव्य तक पहुँचे थे। कोविड-19 महामारी का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है। केंद्र सरकार ने नये दिशा-निर्देशों के साथ 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »